अगर जिन्दगी को जीना चाहते हो तो खुश रहना सीख लो, Learn to be happy
आज के इस आर्टिकल में मै आपको कुछ ऐसे पॉइंट बताऊंगा जिससे आप खुश रहना सीख सकते हो|
अगर आप अपनी जिन्दगी में खुश नहीं हो तो इसका कारण सिर्फ आप ही हो क्योंकी आप अपनी ही किसी गलती के कारण खुश नहीं होंगे लेकिन मै आपको कुछ ऐसे पॉइंट बताऊंगा जिससे आप अपनी उस गलती को ठीक कर जिन्दगी में खुश रहना सीख सकते हो|
Learn to be happy-
1. नकारात्मक लोगो से दूर रहो-
ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जो आपको हमेसा आगे बढ़ने से रोकिंगे|
इसलिए अगर जिन्दगी में खुश रहना चाहते हो तो अपनी जिन्दगी से नकारात्मक लोगो को दूर कर दो|
नकारात्मक लोगो की वजह से आपका काम में मन नहीं लगता और आप उस काम को करना बंद कर देते हो| इसलिए नकारात्मक लोगो से जितना दूर रहोगे उतना ज्यादा खुश रह सकोगे|
2. दूसरो की मदत करो-
मदत करना हर किसी के बस में नहीं होता इसलिए अगर आप किसी की मदत कर सकते हो तो जरूर करे|
अगर आप किसी ऐसे इन्सान की मदत कर देते हो जिसको मदत की जरूरत है तो उससे आपको बहुत दुआयें मिलेगी और दुआओं में बहुत ताकत होती है|
इसलिए अगर किसी को मदत कर सकते हो तो जरूर करो इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी|
3. दिखावा मत करो-
अगर दिखावा करोगे तो इसमें आपका ही नुक्सान होगा और आप इससे कभी खुश नहीं रह पाओगे|
दिखावे के चक्कर में लोग महंगी-महंगी चीजो को खरीद लेते है और फिर जब कोई नुक्सान हो जाता है तो उसका अफ़सोस करते है|
इसलिए कभी भी दिखावा मत करो जो हो वही रहो|
और अगर कोई चीज पसंद आ गयी तो उसे मेहनत कर के हासिल करो और खुश रहो|
4. रोज कुछ नया सीखो-
जितना ज्यादा आप नई चीजो को सीखेंगे उतना ही आगे बढ़ेंगे और खुश रहेंगे|
कभी भी खली मत बैठो क्योंकी खाली दिमाग शैतान का घर होता है और खली बैठे रहने से दिमाग में कई तरह के बुरे विचार आते है| अगर आपके पास कोई काम नहीं है तो आप कोई मोटिवेशनल बुक पढ़ सकते हो या फिर कोई नई इंडस्ट्री के बारे में रिसर्च कर सकते हो|
आप हर दिन कुछ न कुछ नया सीख सकते हो और खुद को Improve कर सकते हो|
5. बोलना कम करो-
बोलना कम करो और जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा सुनने की कोशिस करो|
जहाँ जरूरत हो वहां ही बोले फालतू में अपनी बात को मनवाने की कोशिस न करे|
जितना आप कम बोलेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा|
6. किसी की बुराई मत करो –
बुराई करना बहुत ही बुरी आदत होती है इसलिए कभी भी किसी की बुराई न करे|
जो इंसान जैसा है उसे वैसा ही रहने दे, पीठ पीछे उसकी बुराई न करे|
आप अपने काम में इतना बिजी हो जाओ की आपको किसी की बुराई करने का समय ही न मिले, अपने समय को खुद की तरक्की के पीछे लगाओ| जितना ज्यादा आप अपनी जिन्दगी में तरक्की करोगे उतना ही ज्यादा खुश रह सकोगे|
————-**************—————
Learn to be happy-
तो दोस्तों ये थे कुछ मेन पॉइंट जिससे आप खुश रहना सीख सकते हो|
अगर आप अपनी जिन्दगी में बहुत ज्यादा उदास रहते हो तो आपको इस आर्टिकल में बताये गए पॉइंट को जरूर अपनाना चाहिए और खुश रहना चाहिए|
और कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल Learn to be happy हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताये|
अगर आपको इस अर्टिकल से रिलेटेड कोई सवाल है तो हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताये|
इस आर्टिकल (Learn to be happy) को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे|
I think that is among the most vital information for me. And i am satisfied studying your article. But should commentary on few normal things, The web site style is great, the articles is actually excellent : D. Good job, cheers