Types of doctor | डॉक्टर के प्रकार | Types of doctor in hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मै आपको Types of doctor डॉक्टर के प्रकार के बारे में बताने वाला हूँ|

Types of doctor

जब भी हम बीमार होते है तो हमें पता नहीं चलता की हमें किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए, और हम कोई भी डॉक्टर के पास चले जाते है, ऐसे में वो डॉक्टर उस बीमारी का सही तरीके से इलाज नहीं कर पाता है, और हम फिर से बीमार पड़ जाते है|

इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है की डॉक्टर कितने प्रकार के होते है और हमें किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए|

1) Neurologist (न्यूरोलॉजिस्ट)-

ऐसे डॉक्टर जो दिमाग का इलाज करते है, न्यूरोलॉजिस्ट कहलाते है|

अगर आपको दिमाग सम्बंधी कोई बीमारी है या फिर सिर या मस्तिष्क से रिलेटेड कोई भी बीमारी है तो आपको न्यूरोलॉजिस्ट को जरूर दिखाना चाहिए|

अब से जब भी आपको सिर में कोई भी प्रॉब्लम हो तो आपको सोचने की कोई जरूरत नहीं, आप सीधे न्यूरोलॉजिस्ट के पास जा सकते है, और अपना अच्छे से इलाज करवा सकते है|

2) Surgeon (सर्जन)-

जैसे की आपको नाम से ही पता चल रहा होगा सर्जन मतलब आपरेशन करने वाला डॉक्टर|

जो डॉक्टर आपरेशन करने में एक्सपर्ट होते है उन्हें सर्जन कहते है|

इसलिए अगर आपको आपरेशन सम्बंधी कोई भी बीमारी है तो आप सर्जन डॉक्टर के पास जा सकते है, और अपनी बीमारी का इलाज करवा सकते है|

3) Oncologist (ऑन्कोलॉजिस्ट्स)-

ये कैंसर के डॉक्टर होते है|

ये कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर होते है, जो ऑन्कोलॉजिस्ट और सर्जन के साथ मिलकर काम करते है|

अगर आपको कैंसर सम्बंधित कोई बीमारी है तो आप ऑन्कोलॉजिस्ट के पास जाकर अपना इलाज करवा सकते है|

4) Otolaryngologist (ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स)- 

ऐसे डॉक्टर जो नाक, कान, गले का इलाज करते है ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स डॉक्टर कहलाते है|

अगर आपके नाक, कान, या फिर गले में कोई बीमारी है तो आप ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स डॉक्टर को दिखा सकते है|

5) Dermatologist (डर्मेटोलॉजिस्ट)-

ये डॉक्टर स्किन और बालों (हेयर) का इलाज करते है|

अगर आपको स्किन, हेयर (बालो) या नाखूनों से जुडी कोई समस्या है, या फिर मुहासे या स्किन एलर्जी जैसी कोई भी समस्या है तो आप इन सब का इलाज डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर से करवा सकते है|

स्किन और हेयर जैसी बीमारियों का इलाज डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के द्वारा किया जाता है|

Types of doctor in hindi-

6) Ophthalmologist (ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट्स)-

इन्हें आँखों का डॉक्टर कहते है|

ये डॉक्टर आँख सम्बंधी सभी बीमारियों का इलाज वा आपरेशन करते है| इसलिए इन्हे ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट्स डॉक्टर कहते है|

अगर आपको आँख का इलाज करवाना है तो आप ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट्स डॉक्टर के पास जा सकते है|

7) Cardiologist (कार्डियोलॉजिस्ट)-

ये दिल के डॉक्टर होते है|

ये हार्ट (दिल) के एक्सपर्ट होते है, इसलिए अगर आपको हार्ट अटैक या हार्ट बीट जैसी कोई समस्या है तो आप अपना इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर से करवा सकते है|

ऐसे बहुत से लोग होते है जिन्हें हार्ट की बीमारी होती है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की वो कौन से डॉक्टर को दिखाये ऐसे में वो कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते है|

8) Gynecologist (गायनकोलॉजिस्टस)-

गायनकोलॉजिस्टस औरतो के डॉक्टर होते है|

ये डॉक्टर विशेष रूप से औरतो का ध्यान रखते है जैसे प्रेग्नेंसी और चाइल्ड बर्थ औरतो का|

अगर आपको इस तरह की कोई भी दिग्गत है तो आप सीधे गायनकोलोजिस्ट डॉक्टर को दिखा सकते है|

9) Pediatrician (पीडियाट्रीशियन)-

ऐसे डॉक्टर जो बच्चो का इलाज करते है, पीडियाट्रीशियन डॉक्टर कहलाते है|

बच्चो के जन्म से लेकर उनके युवावस्था तक का इलाज पीडियाट्रीशियन डॉक्टर के द्वारा ही किया जाता है|

10) Veterinary (वेटरनरी)-

ये डॉक्टर जानवरों का इलाज करते है|

ऐसे डॉक्टर जो जानवरों का इलाज करते है, उन्हें हम Veterinary Doctor कहते है|

अगर आपको जानवरों का इलाज करवाना है तो आप Veterinary Doctor से करवा सकते है|

Types of doctor in hindi-

11) Epidemiologist (एपीडेमियोलॉजिस्ट)-

ये एड्स और बड़ी बीमारियों के डॉक्टर होते है|

ये डॉक्टर एड्स जैसी बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज करते है इसलिए इन्हें Epidemiologist Doctor कहते है|

12) General Surgeons (जनरल सर्जनस)-

ऐसे डॉक्टर जो सभी अंग की सर्जरी करने में सक्षम होते है उन्हें जनरल सर्जनस कहते है|

ये डॉक्टर सभी अंग की सर्जरी करके उनको फिर से ठीक कर सकते है, ज्यादातर सर्जन कैंसर और वैस्कुलर जैसे सर्जरी करने में स्पेशलिस्ट होते है|

13) Anesthesiologist (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट)-

कोई भी डॉक्टर सर्जरी करने से पहले मरीज के उस भाग को शून्य कर देते है जिस भाग का वो सर्जरी करते है, और शून्य करने के लिए जिस दवाई का उपयोग करते है उसे एनेस्थीसिया कहते है| इस दवाई को देने के बाद मरीज का सर्जरी वाला भाग शून्य हो जाता है, और मरीज को पता भी नहीं चलता की उसके साथ क्या हो रहा है|

और इन सब में जो डॉक्टर एक्सपर्ट होते है उन्हें एनेस्थिसियोलॉजिस्ट हते है|

14) Colon and Rectal Surgeon- 

ऐसे डॉक्टर जो पेट वा छोटी आंत जैसी बीमारियों का इलाज करते है कोलोन वा रेक्टल सर्जन कहलाते है|

जब भी आपको पेट दर्द या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आप इन डॉक्टर्स को दिखा सकते हो और अपना इलाज करवा सकते हो|

15) Endocrinologist (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट)-

ये डॉक्टर बड़ी-बड़ी हार्मोन्स वा मेटाबॉलिज्म के एक्सपर्ट होते है|

ये डॉक्टर डायबिटीज, थायरॉयड, कैल्शियम, व हड्डियों से जुड़े बीमारियों का इलाज करते है|

अगर आपको भी ये सब बीमारियाँ है तो आप एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवा सकते है|

निष्कर्ष-

यहाँ पर मैंने आपको डॉक्टरो के प्रकार Types of doctor के बारे में बताया है, अगर आप डॉक्टर की फ़ील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हो या फिर आगे चलकर डॉक्टर की पढाई करने वाले हो तो आपको इस आर्टिकल से बहुत मदत मिलेगी की आपको कौन सा डॉक्टर बनाना है|

हर डॉक्टर अपने-अपने काम में एक्सपर्ट होते है, इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है तो आपको सीधे उसी डॉक्टर के पास जाना चाहिए जो डॉक्टर उस काम में एक्सपर्ट हो ताकि वो आपकी बींमारी का सही तरीके से इलाज कर सके|

यहाँ पर डॉक्टर के अलग-अलग प्रकार Types of doctor के बारे में बताया गया है, ताकि आप समझ सको की डॉक्टर के कितने प्रकार होते है और आपको कौन से डॉक्टर से अपना इलाज करवाना चाहिए|

अगर आप अपनी बीमारी को पहचान गए तो आप अपनी बीमारी के मुताबिक डॉक्टर का चुनाव कर सकते हो, और अपनी बीमारी का सही तरीके से इलाज करवा सकते हो|

इसलिए यहाँ पर मैंने आपको Types of doctor के बारे में बताया है|

और उम्मीद करता हूँ की आपको ये आर्टिकल (Types of doctor) पसंद आया होगा, आप मुझे अपने विचार मुझे नीचे कमेन्ट बॉक्स में बता सकते हो|

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे|

Types of doctor-

1) Neurologist (न्यूरोलॉजिस्ट)

2) Surgeon (सर्जन)

3) Oncologist (ऑन्कोलॉजिस्ट्स)

4) Otolaryngologist (ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स)

5) Dermatologist (डर्मेटोलॉजिस्ट)

6) Ophthalmologist (ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट्स)

7) Cardiologist (कार्डियोलॉजिस्ट)

8) Gynecologist (गायनकोलॉजिस्टस)

9) Pediatrician (पीडियाट्रीशियन)

10) Veterinary (वेटरनरी)

11) Epidemiologist (एपीडेमियोलॉजिस्ट)

12) General Surgeons (जनरल सर्जनस)

13) Anesthesiologist (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट)

14) Colon and Rectal Surgeon

15) Endocrinologist (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) |

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा आज का ये आर्टिकल (Types of doctor) मुझे नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताये|

और अगर आपको इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी सवाल हो तो आप मुझसे पूछ सकते है|

धन्यवाद ”

Share this post

9 Comments on “Types of doctor | डॉक्टर के प्रकार | Types of doctor in hindi”

  1. Woah! I’m really loving the template/theme of this website. It’s simple, yet effective. A lot of times it’s difficult to get that “perfect balance” between user friendliness and appearance. I must say you’ve done a superb job with this. In addition, the blog loads extremely quick for me on Opera. Superb Blog!

  2. generic cialis online pharmacy Enoxaparin is indicated for the prevention of ischemic complications in unstable angina and in non Q wave myocardial infarction; it is indicated in conjunction with percutaneous intervention and or other treatment for the management of acute ST elevation myocardial infarction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *